पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकायतें करें, दूर नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

शिकायतें करें, दूर नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | जनदर्शन में मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से काम नहीं किया गया तो अफसरों पर कार्रवाई तय है। कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने अफसरों से दो टूक कहा कि एक बार जनदर्शन में शिकायत मिलती है तो उस व्यक्ति को दोबारा वही शिकायत लेकर नहीं आनी चाहिए। ऐसा होता है तो इसे अफसरों की लापरवाही मानी जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी।



जनदर्शन की शुरुआत हीरापुर के शेख फरहान ने जमीन का सीमांकन करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि बार-बार के चक्कर के बाद भी उनके आवेदन पर तहसील के अफसर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। आरंग के भिलाई चरौदा गांव के लोगों और रायपुरा के अमित सिंह ने मनरेगा की बकाया मजदूरी रकम दिलाने, पिरदा के गुरमेल सिंह सैनी ने राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करने, हसदा गांव की गिरजा साहू और अन्नु अग्रवाल ने अनुदान राशि दिलाने, अभनपुर के कोलर गांव की सुलोचना, ओमिन बाई और कल्याणी साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे सूची में नाम जोड़ने, अभनपुर के भुरकुनी गांव की कल्याणी साहू ने बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ओपी चौधरी ने जनदर्शन में मिले सभी आवेदनों पर संबंधित अफसरों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम डॉ. रेणुका श्रीवास्तव समेत संबंधित विभाग के अफसर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...