पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब लेने के लिए विवाद पिटाई से युवक की मौत

शराब लेने के लिए विवाद पिटाई से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | मोहबाबाजार शराब दुकान के बाहर लगी लाइन में सोमवार सुबह 11 बजे विवाद हो गया। एक युवक की पिता-पुत्र ने मिलकर पिटाई की। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। उनका बेटा फरार है। आमानाका का शिव नायक (25) सोमवार को शराब लेने गया था। उस समय दुकान खुली नहीं थी।

वह दुकान के बाहर लाइन में खड़ा था। शराब के लिए दो लाइन लगी थी।

वह दूसरी वाली लाइन पर था। उसके पीछे कुकुरबेडा का एक अधेड़ भी खड़ा था। शराब खरीदी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। अधेड़ और मृतक के बीच धक्का मुक्की हुई। पहले वाली लाइन में अधेड़ का बेटा भी लगा था। दोनों ने मिलकर युवक को जमकर पीटा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक ड्राइवर है। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता था।

खबरें और भी हैं...