राष्ट्रपति आएंगे छत्तीसगढ़ स्पीकर ने दिया न्यौता
रायपुर | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे वे विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और डाॅ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बस्ट का अनावरण करेंगे। विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। इस मुलाकात में विधानसभा के सचिव चंद्रशेखर गंगराडे भी मौजूद थे। राष्ट्रपति से स्पीकर की मुलाकात करीब 15-20 मिनट चली। राष्ट्रपति का आना तय हो गया है, लेकिन तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। कोविंद ने छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे। वे समय-समय पर प्रदेश के दौरे पर आते रहे हैं। जब वे बिहार के राज्यपाल थे तब भी यहां आते रहे हैं। उनका छत्तीसगढ़ आना तय होते ही विधानसभा सचिवालय ने मूर्तियों के अनावरण की तैयारी तेज कर दी है।