पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो के सवा लाख बूथ कार्यकर्ता लोगों तक योजनाओं को पहुंचाएंगे

भाजयुमो के सवा लाख बूथ कार्यकर्ता लोगों तक योजनाओं को पहुंचाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिशन 2018 के तहत भाजपा को 65 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह सोमवार को भाजयुमो को राज्य में दस लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने का टारगेट मिला है। पार्टी ने एक और बड़ा काम करते हुए बूथ स्तर के सवा लाख कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार एक-एक व्यक्ति तक करने की जवाबदारी दी है।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को मोर्चा, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री सौदान सिंह ने ली। इसमें प्रदेश महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत दास, प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी व जिला प्रभारी शामिल हुए। भाजयुमो की बैठक में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व प्रकोष्ठों को सम्मेलनों कराने और इसके जरिए 10 लाख युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि मोर्चा जल्द ही युवाओं के सम्मेलन आयोजित करेगा।। ये सम्मेलन शक्ति केंद्रों, बूथों से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगे। इसके लिए मोर्चा कार्ययोजना बनाएगा। मोर्चे की संभवत: 5-6 मई को कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह व आभार प्रदर्शन विक्रांत सिंह ने किया। सौदान सिंह ने छत्तीसगढ़ के 22 हजार बूथों पर 1 लाख 25 हजार युवा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सभी को अलग - अलग अभियान चलाकर 1 लाख 25 हजार कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 2003 से 2013 तक भाजपा की सरकार बनाने वाले मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही थे।

जनता सावधान... राहुल गांधी आ रहे हैं : प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण साबित हो रही है। अब 24 अप्रैल को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि विभाजनकारी नेता अपने फायदे के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं।

भाजयुमो पदाधिकारियों को संबोधित करते राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदान सिंह।

आयकर की कार्रवाई रोके...

रविवार को प्रदेश भाजपा की बैठक में एक निगम पदाधिकारी ने साफ शब्दों में कह दिया कि आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और गुस्सा है। उन्होंने कह दिया यदि कार्रवाई पर लगाम नहीं लगाया गया,तो एक बड़ा वोट बैंक पार्टी से खिसक सकता है। इस पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह के सामने यहां तक कहा कि केंद्र को हस्तक्षेप कर आयकर कार्रवाईयों से रोकने के लिए कहा जाए। उन्होंने कहा उद्योग-व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है। बावजूद इसके आयकर विभाग से लगातार नोटिस जारी हो रही है। जीएसटी के चलते व्यापारी पहले से ही परेशान है। निगम अध्यक्ष ने कहा व्यापारी वर्ग भाजपा के कोर वोटर रहे हैं। लेकिन अब उन्हें साथ रखना चुनौती है।

खबरें और भी हैं...