सेंट्रल बैंक में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती
रायपुर | डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल रिसेप्थन कमेटी के चेयरमेन निरोध निहारी मिस्त्री थे। विशेष अतिथि के तौर पर मुकुल दंड, क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कारिया, उप आंचलिक प्रबंधक जनार्दन जोशी उपस्थित थे। इस मौके पर आंचलिक प्रबंधक मुकुल दंड ने कहा कि समाज में समानता के लिए बाबा साहेब ने महत्वपूर्ण काम किया। इस दौरान आरएन मजूमदार, आडिल सावरकर, आरएन मंडल, दुर्गेश सिदार, वासुदेव, अरुप मंडल, दीक्षा डाेंगरे आदि उपस्थित थे।