- Hindi News
- National
- रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ में कल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और संत समागम
रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ में कल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ और संत समागम
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर
रावतपुरा सरकार के सामाजिक कुंभ का आयोजन 18 से 26 अप्रैल के बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर के करीब लहार स्थित रावतपुरा सरकार धाम में किया जा रहा है। रायपुर स्थित धनेली आश्रम के व्यवस्थापकों ने बताया कि इस कुंभ में लोक कल्याण के लिए लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और संत समागम होगा। संतश्री रविशंकर महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ के सानिध्य में श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कुंभ में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के लाखों अनुयायी जुटेंगे। इसी के अनुरूप कुंभ स्थल पर व्यवस्था की जा रही है। पिछले एक माह से आयोजन स्थल में लगभग एक हजार सेवकों द्वारा दिन-रात श्रमदान किया जा रहा है। आयोजन की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं के रहने के लिए 40 नगर बसाए जा रहे हैं। जिसमें लगभग 400 काॅटेज बनाए गए हैं। 2000 ईपी टेंट बनाए गए हैं। लगभग 1 लाख भक्तों के बैठने का सर्वसुविधायुक्त मुख्य पंडाल व भव्य आस्था मंच निर्मित किया जा रहा है। भोजनशाला में 50 भट्टियां बन रही हैं। जिनमें प्रतिदिन 2 लाख श्रद्धालुओं को 24 घंटे निशुल्क भोजन प्रसादी परोसी जाएगी तथा पूर्णाहुति के दिन लगभग 10 लाख भक्तों के लिए भंडारा होगा। सोमवार को रविशंकर महाराज ‘रावतपुरा सरकार’ ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं। कुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह समेत देशभर के नेतागण और विशिष्टजन मौजूद रहेेंगे।