पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक सुधार में रोड़ा बन रहे ट्रांसफार्मर हटाने के लिए जगह तय करने आयुक्त ने दिए निर्देश, दो माह बाद भी जिम्मेदार नहीं ढंूढ़ पाए जमीन

ट्रैफिक सुधार में रोड़ा बन रहे ट्रांसफार्मर हटाने के लिए जगह तय करने आयुक्त ने दिए निर्देश, दो माह बाद भी जिम्मेदार नहीं ढंूढ़ पाए जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने ट्रैफिक जाम होने के कारणों की पड़ताल करके 3 फरवरी के अंक में सड़कों से ट्रांसफार्मर हटाने ट्रैफिक विभाग ने निगम को तीन साल में लिखे 10 पत्र, फिर भी नहीं दे पाए जमीन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को क्षेत्र के मुख्य मार्गो के पास लगे ट्रांसफार्मर की जानकारी मंागी। मगर अभी तक जोन के जिम्मेदारों ने जमीन तय करना तो दूर कितने ट्रांसफार्मर ट्रैफिक में रोड़ा बने हैं। इसका भी चिन्हांकन नहीं करवा पाए है। इतना ही नहीं अभी तक जिन मार्गो से ट्रैफिक विभाग ने ट्रांसफार्मर हटाने लिखा था,वह भी नहीं हटवाए जा सके हैं।

DB Star

follow-up

कई मार्गों पर रोड़ा

टीम ने पाया था कि मालवीय रोड़ मुख्य डाकघर के पास ही तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनकी वजह से स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले स्मार्ट सड़क निर्माण में भी दिक्कते आने वाली है। जबकि इसके अलावा जीई रोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए अभी तक जमीन तय नहीं हो पाई है। कुछ इसी तरह की स्थिति शंकर नगर मुख्य मार्ग पर भी है। जहां ट्रैफिक जाम से अभी तक लोगों को निजात नहीं मिली है।

कमिश्नरों से मांगी गई है जानकारी

ट्रैफिक विभाग ने जिन स्थानों से ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए लिखा है। उस क्षेत्र के जोन कमिश्नरों को जगह तय करने कहा गया है। साथ ही आ रही दिक्कतों की जानकारी मांगी है। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी। रजत बंसल,आयुक्त नगर निगम रायपुर

जिम्मेदार कर रहे लापरवाही

हकीकत यह है कि निगम के जिन जिम्मेदारों को ट्रांसफार्मर का स्थान बदलवाने के लिए जमीन तय करने कहा गया है। उन्होंने निगम मुख्यालय को इसके बारे में जानकारी भी नहीं दी है। जबकि ट्रैफिक विभाग के प्रयास से तीन ट्रांसफार्मर ही हटवाए जा सके हैं। कोतवाली के पास अभी भी ट्रांसफार्मर की वजह से सड़क चौड़ीकरण अटका है। जबकि इस रूट पर स्मार्ट सड़क बनाने की भी योजना है।

खबरें और भी हैं...