पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कभी इंटरनेट ठप तो कभी कॉल ड्रॉप राजधानी में मोबाइल कवरेज से बाहर

कभी इंटरनेट ठप तो कभी कॉल ड्रॉप राजधानी में मोबाइल कवरेज से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 लाख से ज्यादा यूजर परेशान

प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

राजधानी और आउटर के 8 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर्स परेशान हो गए हैं। क्योंकि तीन दिन से मोबाइल में कॉल ड्रॉप, कवरेज और थोड़ी-थोड़ी देर में इंटरनेट ठप हो रहा है। हर दूसरे मोबाइल यूजर की शिकायत है कि लोग उनका नंबर डायल करने पर कवरेज एरिया से बाहर बता रहे हैं। जबकि, हैंडसेट पर पूरे टॉवर दिखाई देते हैं। ऐसा भी हो रहा है कि कॉलिंग या इंटरनेट, दोनों में एक चल रहा है, लेकिन दूसरा ठप है। निजी और सरकारी, दोनों कंपनियों में मोबाइल नेटवर्क खराब चल रहा है। शेष|पेज 11

कस्टमर केयर में बात करने पर भी लोगों को कोई सटीक जवाब नहीं मिल रहा है। कुछ कंपनियों का दावा है कि उनका नेटवर्क अपग्रेड हो रहा है। इसलिए वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है। छत्तीसगढ़ सर्किल का मुख्यालय मुंबई और पुणे होने की वजह से अगर वहां कोई दिक्कत आए, तो इसका भी यहां असर हो जाता है। हालांकि मोबाइल कंपनियों का दावा है कि सब कुछ ठीक है, लेकिन दबी जुबान में इन्हीं कंपनियों के कस्टमर केयर से जुड़े लोग मान रहे हैं कि यहां और रीटेल स्टोर्स में भी नेटवर्क की शिकायतें आम दिनों की तुलना में 200 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मोबाइल यूजर

आइडिया - 2 करोड़ 65 लाख 96 हजार 987

एयरटेल - 1 करोड़ 51 लाख 16 हजार 472

वोडाफोन - 65 लाख 48 हजार 274

टाटा - 31 लाख 95 हजार 543

(ट्राई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार)

इंटरनेट स्पीड आधी से कम

राजधानी में भी फोर-जी इंटरनेट स्पीड की बात कही जा रही है, लेकिन अब भी मोबाइल की डाउनलोड स्पीड 12.12 एमबीपीएस से ज्यादा नहीं है। कुछ कंपनियां 25 एमबीपीएस की स्पीड का दावा कर रही हैं, लेकिन जानकारों के मुताबिक यहां 20 एमबीपीएस की स्पीड भी नहीं है। इसलिए डाटा ट्रांसफर और सर्फिंग में दिक्कत आ रही है।

हैंडसेट में नजर आ रहे पूरे नेटवर्क टॉवर, पर कॉल लगाने वाले को सुनाई दे रहा ‘आउट ऑफ कवरेज’

सर्वर अपग्रेड हो रहा है

हमारा सर्वर अपग्रेड हो रहा है, नेटवर्क में कोई प्राॅब्लम नहीं है। बीएसएनएल के फोन एक बार में लग रहे हैं, नेट स्पीड भी अच्छी है। -आरएन पटेल, सीजीएम, बीएसएनएल

खबरें और भी हैं...