पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर बढ़ी बाजार की रौनक

अक्षय तृतीया पर बढ़ी बाजार की रौनक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को बाजार में अच्छी रौनक देखी गई। सराफा कारोबार में पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 से 25 फीसदी की तेजी रही। रायपुर सराफा ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के अनुसार अक्षय तृतीया के मौके पर सबसे अधिक वैवाहिक खरीदारी की गई। इसके अलावा मुहूर्त को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया। भारतीय मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी शुभ मानी जाती है।

मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। इस मौके पर कई ज्वैलरी संस्थानों की तरफ से कई अाकर्षक आॅफर भी दिए गए। बुधवार को मांग बढ़ने के कारण सोने-चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए का कमजोर होना भी सोने-चांदी की कीमत‍ में तेजी की वजह है। कारोबारी दीपचंद कोटड़िया ने बताया कि सोना महंगा होने के बावजूद आभूषण बाजार में सकारात्मक माहौल था। स्थानीय सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की बढ़त के साथ 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। इसी तरह चांदी भी 100 रुपए उछलकर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इस सप्ताह सोमवार से बुधवार तक सोने में कुल 100 आैर चांदी के भाव में कुल 300 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 11 से 18 अप्रैल तक सोना 350 रुपए महंगा हुआ है जबकि इस अवधि में चांदी कुल 1000 रुपए उछली है। अक्षय तृतीया के मौके पर रियल एस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल व गारमेंट्स सहित अन्य सेक्टर में भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने विभिन्न संस्थानों की आेर से दिए जा रहे आॅफर का लाभ उठाया।

खबरें और भी हैं...