शांति नगर सिंधी पंचायत की महिला शाखा ने समर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शुक्रवार को हेयर और मेकअप क्लास रखी। यहां एक्सपर्ट अमृता कौर ने घर में बालों की देखभाल करने के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ऑयली हेयर के लिए मेथी के दाने रातभर भिगोकर सुबह उसे पिसकर 45 मिनट तक अपने बालों में लगाएं और हेयर वॉश करें। अगर हेयर केमिकल से डेमेज हो गए हैं तो सरसों का तेल 20 मिनट तक सिर पर लगाएं और फिर वॉश करें। एक्सपर्ट माधुरी आहूजा ने समर को ध्यान में रखते मेकअप के टिप्स दिए।
शांति नगर सिंधी पंचायत के समर ट्रेनिंग प्रोग्राम में लगी ब्यूटी क्लास