पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम पढ़े लिखे होने की वजह से नहीं खरीदे एंड्रॉयड मोबाइल

कम पढ़े-लिखे होने की वजह से नहीं खरीदे एंड्रॉयड मोबाइल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

निगम के मैदानी कर्मचारियों ने बताया कि जिन साथी कर्मचारियों के मोबाइल से वे खुद की हाजिरी लगवा रहे हैं। ड्यूटी और छुट्‌टी के समय उनके पास जाने की जेहमत उठानी पड़ रही है। क्योंकि करीब 2500 से ज्यादा ऐसे सफाई कर्मचारी जो कम पढ़े-लिखे होने के साथ ही एंड्रॉयड मोबाइल भी यूज नहीं करते हैं। उन्हें ड्यूटी करने के बाद जिनके मोबाइल से खुद का आधार और मोबाइल लिंक किया है। उनकी मदद लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

स्पॉट जांचने एप पर ही जीपीएस लगाया

टीम ने पाया कि जिन कर्मचारियों के पास अभी एंड्रॉयड मोबाइल नहीं हैं। ऐसे कर्मचारियों को साथियों के मोबाइल की मदद लेनी पड़ रही है। इसके लिए कर्मचारियों को सहयोगी साथी को अपने कार्य स्थल पर बुलाना पड़ रहा है। क्योंकि स्पॉट जांच उन कर्मचारियों की होने लगी है। जिन्होंने ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया हैं। स्पॉट पर नहीं होने से कर्मचारियों की हाजिरी मिस हो रही है।

जानिए क्यों हो रही हाजिरी

में गड़बड़ी

सूडा ने जिस मोबाइल एप को लॉन्च किया उसमें जीपीएस ट्रेस आउट्स नहीं हो रहा।

जिन्होंने सहयोगी के मोबाइल से हाजिरी के लिए लिकिंग कराया,उन्हीं का स्पॉट गलत।

अटेडेंस मिसिंग होने पर हाजिरी की पुष्टि के लिए जिम्मेदार अधिकारी करेंगे प्रक्रिया।

स्पॉट से सुबह-शाम देनी पड़ रही एप पर सेल्फी ट्रेसिंग में गलती तो कट रहा वेतन।

इसलिए पड़ी मोबाइल

एप की जरूरत

पड़ताल में पाया कि निगम के ज्यादातर अधिकारी-कर्मचारी बॉयोमिट्रिक अटेडेंस मे गड़बड़ी करने लगे थे। पंचिंग करने के बाद वे कार्य स्थल से गायब हो जाते थे। इसके बाद छुट्‌टी के समय ही पंचिंग करने पहुंचते थे। इसकी जानकारी होने पर भी अधिकारी कार्रवाई नहीं पाते थे। अटेंडेंस में गड़बड़ी सामने आने के बाद सूडा ने सभी नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों-कर्मचारियों की हाजिरी के लिए निष्ठा मोबाइल एप लॉन्च किया। ताकि वे किस स्पॉट से अटेडेंस दे रहे इसका अपडेट लिया जा सके।

खबरें और भी हैं...