पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ा व रंगों का ज्ञान करवाने चार्ट और पेंटिंग से दे रहे सौर परिवार की जानकारी

पहाड़ा व रंगों का ज्ञान करवाने चार्ट और पेंटिंग से दे रहे सौर परिवार की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 28 अप्रैल के अंक में पहली से 8वीं तक के 60% बच्चे गणित, अंग्रेजी में कमजोर, तीसरी के छात्रों को नहीं आती सौ तक गिनती, रंग भी नहीं पहचान पा रहे शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। जिसमें टीम द्वारा स्कूल विभाग की कई तरह की खामियों को भी उजागर किया था। जिसके एवज में क्रियान्वयन अनुसंधान के तहत विशेषज्ञ स्कूली बच्चों को पहाड़ा व रंगों का ज्ञान करवाने के लिए चार्ट के माध्यम से सिखा रहे हैं। इसके अलावा पेंटिंग कर सौर परिवार, गणित व अंग्रेजी का पाठ पढ़ा रहे हैं। दो अंकों को कैसे पढ़ें, इसके लिए पैंसिल, चॉक का उपयोग कर स्कूली बच्चों को सिखाया जा रहा है।

DB Star

पेंटिंग व चार्ट के जरिए पढ़ाई करवा रहे

 स्टूडेंट्स को पहाड़ा, रंगों का ज्ञान नहीं, गणित या अंग्रेजी में दिक्कतें आने संबंधी रिपोर्ट आई थी। इस प्रक्रिया में सुधार करने के लिए स्कूली बच्चों को पेंटिंग व चार्ट के आधार पर सिखाया जा रहा है। आरके वर्मा, प्राचार्य, डाइट

follow-up

खबरें और भी हैं...