पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर्फ 6 मरीजों के ऑपरेशन, जूडो इंटर्न डॉक्टरों ने लगाए इंजेक्शन

सिर्फ 6 मरीजों के ऑपरेशन, जूडो इंटर्न डॉक्टरों ने लगाए इंजेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| अंबेडकर समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में नर्सों की बेमुद्दत हड़ताल से आॅपरेशन प्रभावित हुआ है। अंबेडकर में शुक्रवार को केवल छह मरीजों का ऑपरेशन किया गया। जूनियर डॉक्टरों व इंटर्न छात्रों ने मरीजों को इंजेक्शन लगाए व दवा दी। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ व सिविल सर्जन को हड़ताली नर्सों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अंबेडकर में वार्ड व ओपीडी में नर्सिंग कॉलेज की छात्रों की ड्यूटी लगाई गई थी। हड़ताल के कारण 25 के बजाय केवल छह मेजर ऑपरेशन किए गए। डिलीवरी भी सात महिलाओं की हुई। सामान्य दिनों में 15 से 20 महिलाओं की डिलीवरी कराई जाती है। वार्डों में 867 मरीज भर्ती हैं।

इनके इलाज व देखरेख का जिम्मा जूडो, इंटर्न व नर्सिंग छात्रों के भरोसे रहा। ओपीडी में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक 1194 मरीजों का इलाज किया गया। वार्डों में जब जूडो नहीं थे तो यह गार्डों के भरोसे रहा। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। हड़ताल का कोई असर नहीं है। हड़ताली नर्सें ईदगाहभाठा स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करती रहीं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।



स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में कार्यरत नर्सों की हड़ताल को अवैध बताते हुए कार्रवाई को कहा है। आदेश में कहा गया है कि नर्सों को हड़ताल करने का अधिकार नहीं है।

नर्सों की हड़ताल

खबरें और भी हैं...