पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोंदवारा में 10 एकड़ पर की जा रही अवैध प्लाटिंग रोकी

गोंदवारा में 10 एकड़ पर की जा रही अवैध प्लाटिंग रोकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| गोंदवारा में करीब 10 एकड़ पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर निगम अमले ने पहुंचकर रुकवा दिया। यहां प्लाटिंग के लिए काटे गए मुरुम की कच्ची सड़कों को भी हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। गोंदवारा में अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे लगभग 10 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे निगम अमले को मुरम रोड मिला।



उसे थ्रीडी से पूरी तरह काटकर रोका गया। जोन कमिश्नर के आदेश पर नगर निवेश विभाग ने रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर जमीन मालिक से संबंधित जानकारी मांगी है। तहसीलदार रायपुर से जानकारी आते ही अवैध प्लाटिंग करने वाले के खिलाफ निगम अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...