रायपुर| जयस्तंभ चौक से आमापारा, विवेकानंद आश्रम, ईदगाहभाठा, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, बूढ़ापारा बिजली आफिस से होते हुए कोतवाली से वापस जयस्तंभ चौक तक निगम का कब्जा हटाओ अभियान चला। इस दौरान सड़क पर कब्जा करके ट्रैफिक में बाधक बनने वाले ठेले-खोमचे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। सामान जब्त किया गया और चेतावनी दी गई। शहर में बेतरतीब कारोबार करने वालों के खिलाफ निगम का बड़ा अभियान चला। निगम के नगर निवेश विभाग अमले ने मुख्य रूप से जीई रोड व बाजार क्षेत्र मेन रोड में अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर व्यवसाय कर रहे लगभग 30 ठेलों को हटाया गया। 40 दुकानों के दुकानदारों ने दुकान का सामान बाहर तक फैला कर रखा।
सामान जब्त कर लिया गया। जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने बताया कि सड़क पर सामान रखने से ट्रैफिक की दिक्कत हो रही थी। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी आधार पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि सड़क पर दोबारा सामान रखा तो दोबारा जब्ती होगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।