पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री बंगले का घेराव, तीन दर्जन पर केस दर्ज

मंत्री बंगले का घेराव, तीन दर्जन पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| महिला बाल विकास मंत्री के बंगले का घेराव करने वाले तीन दर्जन से ज्यादा लोगों पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। कुछ लोग बिना अनुमति मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। वहां उनके विभाग के अफसरों को लेकर नारेबाजी करने लगे। किसी को बंगले पर जाने नहीं दे रहे थे। इस कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब मंत्री के बंगले का घेराव हुआ तो वह अस्पताल में थी।

उन्हें पचपेड़ी नाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें घेराव के बारे में बताया गया। तब उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। उनके विशेष सहायक ने लिखित में शिकायत की। शिकायत के आधार पर संजीव विश्वास समेत तीन दर्जन लोगों को बलवा और लोगों को परेशान करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...