पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेशन जा रहे युवकों से लूटपाट, हाईस्पीड बाइक में आए थे लुटेरे

स्टेशन जा रहे युवकों से लूटपाट, हाईस्पीड बाइक में आए थे लुटेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| रेलवे स्टेशन जा रहे तीन नाबालिगों से गुरुवार देर रात लूटपाट हो गई। दो हाईस्पीड बाइक में चार युवक आए और उन्हें रोक लिया। उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। लुटेरे टाटीबंध की ओर भाग निकले। नाबालिगों ने रात में ही पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक चरोदा के राजा उर्फ सागर साहू अपने तीन साथियों के साथ रेलवे स्टेशन आया था। वह बाहर जा रहा था। तीनों परिचित के साथ एंबुलेंस में बैठकर भनपुरी तिराहा पहुंचे। वहां से पैदल स्टेशन जा रहे थे। चौक के आगे दो बाइक में चार युवक आए और उनके सामने रुक गए। चारों बाइक से नीचे उतरे और घेर लिया।

एक ने चाकू निकाल लिया और पैसे मांगने लगे। शोर मचाने पर या विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पर्स और मोबाइल निकालकर दे दिए। आरोपी घटना के बाद भाग निकले। पुलिस चौक में लगे कैमरे की जांच कर रही है। उसमें से फुटेज निकाला जा रहा है। पुलिस को शक है कि आसपास के नशेड़ी लड़कों ने लूटपाट की है। पुराने अपराधियों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...