रायपुर | अभनपुर के समीप रामदरबार में डॉ.श्यामसुंदर पाराशर द्वारा भागवत कथा का वाचन 23 मई से किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सुबह 11:30 बजे तक कुंडली यज्ञ भी किया जाएगा। यह आयोजन माहेश्वरी सभा के धमतरी जिला अध्यक्ष नंदकिशोर राठी,रमेश कुमार राठी,शंकर राठी,मुकेश राठी के संयोजकत्व में हो रहा है। महासभा के संगठन मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण 30 मई को होने वाली 21 दिव्यांग जोड़ों की शादी होगी। दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी बांटी जाएगी। प्रदेश सभा के अध्यक्ष बिट्ठल भूतड़ा, महामंत्री नारायण राठी, संगठन मंत्री राजकुमार राठी ने दिव्यांगों के विवाह समारोह में पूरे प्रदेश के महेश्वरी बंधुओं से शामिल होने की अपील की है।