रायपुर | अमलीडीह में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इसमें 20 रामायण मंडलियां भाग लेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष लूल कुमार साहू ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसका समापन अगले दिन रात 10 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण शर्मा रहेंगे। विशेष अतिथि के तौर पर पार्षद श्रद्धा गोविंद मिश्रा मौजूद रहेंगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नंदकुमार साहू और पार्षद लीलाधर चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।