पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में पंजाबी फूड फेस्टिवल

सिंघानिया सरोवर पोर्टिको में पंजाबी फूड फेस्टिवल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | पंजाबी तड़का का लजीज स्वाद चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी के नामचीन होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको (एम्स हाॅस्पिटल-टाटीबंध) में दस दिवसीय पंजाबी फूड फेस्टिवल का आयोजन 18 मई से शुरू हुआ है। यह फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा। बिल्कुल पंजाब की तर्ज पर तैयार विभिन्न प्रकार के डिशेज यहां के रेस्त्रां में मिलेंगे। इस स्वाद को और भी करीब से महसूस किया जा सके इसलिए पंजाबी थीम पर विशेष रूप से डेकोरेटिव भी किया गया है। खास बात यह है कि फेस्टिवल के लिए पंजाब से एक्सपर्ट कुक बुलाए गए हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों के नाम पर व्यंजन की खासियत एक बार खाकर ही जान सकते हैं। सिंघानिया सरोवर पोर्टिको की अत्याधुनिक सुविधाएं और यहां के 60 स्पेशिफिक रूम एवं शुइट्स गेस्ट को काफी पसंद आ रहे हैं। स्पा, जिम एवं वाई फाई की सुविधा भी है। इसलिए चौबीसों घंटे एक समान सुविधाएं गेस्ट को यहां मिलती है। सिंघानिया सरोवर पोर्टिंको में 500 गेस्ट के लायक सुसज्जित बैंक्वेट हाल है। होटल में स्टेट आफ आर्ट बिजनेस और कांफ्रेंस सुविधा, फिटनेस सेंटर, पूरे दिन खुली रहने वाली मल्टीक्यूजीन रेस्त्रां, इन रूम डायनिंग और विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी हैं। ओपन और अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा है। सरोवर ग्रुप का पूरे विश्व में 50 स्थानों पर 75 होटलों का संचालन होता है।

खबरें और भी हैं...