सचदेवा न्यू पीटी काॅलेज में ड्रापर
बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
रायपुर | सचदेवा न्यू पीटी काॅलेज में नीट, एम्स, जेईई, पीईटी, पीएटी प्रवेश परीक्षा-2019 की तैयारी के लिए ड्रापर बैच में प्रवेश के लिए 5वें बैच के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। ड्राॅपर बैच में 30 मई तक पंजीयन कराने पर फीस में 2000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट का प्रावधान रखा गया है। साथ ही मेधावी छात्रों को कक्षा बारहवीं के प्रतिशत के आधार पर भी फीस में छूट दी जाएगी। कक्षा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले फीस में 50 प्रतिशत, 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले को 20 प्रतिशत व 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। सचदेवा न्यू पीटी काॅलेज के संचालक मंडल ने बताया कि संस्था में नीट, एम्स, जेईई, सीजीपीईटी एवं पीएटी की कोचिंग प्रमुख विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाई जाती है। प्रिंटेड उच्चस्तरीय स्टडी मटेरियल एवं टाॅपिक वाइज टेस्ट सीरीज उपलब्ध करवाये जाते हैं।
बीएसएनएल का ‘डाटा सुनामी’ ऑफर 98 रुपए में 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन
रायपुर | मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने वर्ल्ड टेलिकॉम डे पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘डाटा सुनामी ऑफर’ पेश किया है। ऑफर के तहत मात्र 98 रुपए में 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। डाटा सुनामी ऑफर के संबंध में कंपनी का कहना है कि यह प्योर डाटा एसटीवी है, जो ग्राहकों को लगभग दो रुपए 51 पैसे प्रति जीबी की सस्ती दरों पर डाटा की उपलब्ध करा रहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताआें के लिए अनलिमिटेड वाइस ऑफर का नया एसटीवी भी पेश किया है। इस नए वॉइस ऑफर के तहत कस्टमर्स को 39 रुपए में किसी भी नेटवर्क आैर रोमिंग के दौरान ग्राहकों को अनलिमिटेड वाइस कॉल के साथ फ्री पीआरबीटी व 100 एसएमएस मिलेंगे जिसकी वैधता 10 दिनों के लिए होगी। कंपनी ने ये सभी ऑफर्स ग्राहकों की सुविधा और जरूरताें को ध्यान में रखकर शुरू की है, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।