पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम बनाएगा 8 बारातघर, 200 से ज्यादा लोग रह सकेंगे, किराया भी मार्केट से आधा

निगम बनाएगा 8 बारातघर, 200 से ज्यादा लोग रह सकेंगे, किराया भी मार्केट से आधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

निगम प्रशासन गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को शादी-जन्मदिन और अन्य आयोजनों के लिए एक ही भवन में सारी सुविधा देगा। वहां लोगों को बिजली-पानी के साथ पार्किंग की सुविधा मिलेगी। निगम इसके लिए ऐसे क्षेत्र को ही प्राथमिकता में रखेगा जिनके आस-पास गरीब और मिडिल क्लास के लोगों की बसाहट ज्यादा है। बारातघर का संचालन निगम नो प्रॉफिट-नो लॉस की तर्ज पर लोगों को सुविधा के लिए करवाएगा।

चेंजिंग रूम के साथ हॉल की भी सुविधा

शहर में बनवाए जाने वाले बारात घर का लेग हर आयोेजन के लिए उपयेग कर सके। इस लिहाज से ही निर्माण करवाया जाएगा। भवन में 200 से ज्यादा लोगों के ठहरने और खाने की सुविधा के लिए हाल रहेगा। इसके अलावा महिलाओं और पुरूषों के लिए चेंजिंग रूम के अलावा शौचालय की व्यवस्था रहेगी। वहां निगम की ओर से नल कनेक्शन देने के साथ ही बिजली कनेक्शन कराया जाएगा। इसका बिल जिस समूह या संस्था को चलाने के लिए दिया जाएगा,उन्हीं को देना होगा।

नो प्रॉफिट-नो लॉस पर संचालित होंगे भवन

 स्लम बस्ती के आसपास लोगों को लिए भवन का निर्माण कराने की योजना है। इसे नो प्रॉफिट-नो लॉस की तर्ज पर निगम बनाएगा। इनका संचालन समुहों एवं संस्थाओं से कराया जाएगा। कितना किराया लिया जाएगा, तय नहीं किया गया है। प्रमोद दुबे, महापौर, नगर निगम, रायपुर

सर्वे में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता

गुढियारी, मोवा, कांपा, पार्वती नगर, बैरनबाजार, पंडरी जैसे क्षेत्र को प्रॉयर्टी में रखा गया है। इसके अलावा टिकरापारा, छत्तीसगढ़ नगर जैसे क्षेत्र में भी बारात भवन बनवाने की तैयारी है। एक अधिकारी ने बताया कि भवन को ऐसे क्षेत्रों में बनवाने जगह देखा जा रहा, जहां जमीन कम मिल रही, तो आसपास स्कूल, मैदान या फिर तालाब है। इससे पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी।

किराए पर जरूरी सामान भी

भवन का संचालन करने वाली संस्थाएं ही लोगों को खाना पकाने के लिए सामान, कुर्सी, कूलर और पंखे की सुविधा दंेगे। इसके अलावा सफाई कराने और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उन्हीं संस्थाओं की होगी, जो इनका संचालन करेंगी।

खबरें और भी हैं...