पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी से बचाने जीपीएस लगाया लगातार होती रहेगी मॉनीटरिंग

चोरी से बचाने जीपीएस लगाया लगातार होती रहेगी मॉनीटरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

नगर निगम के स्मार्ट प्लान में स्टूडेंट्स को शेयरिंग बाइक का मौका देना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा शहर का कोई भी व्यक्ति जिस दो से तीन घंटे के लिए आसपास में आना-जाना है, वह भी शेयरिंग बाइक का उपयोग कर सकता है। उसे भी प्रति घंटे के हिसाब से दो रुपए ही शुल्क जमा करना होगा।

100 साइकिलों से शुरू होगी योजना

जून महीने के अंतिम तक शेयरिंग बाइक के लिए स्टैंड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। फिर ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ही शेयरिंग बाइक योजना शुरु की जाएगी। सबसे पहले 100 साइकिलों से योजना की शुरुआत की जाएगी। योजना का बेहतर क्रियान्वयन होने पर और भी साइकिल बढ़ा दी जाएगी।

जानिए, क्यों श्ुरू की जा रही पब्लिक शेयरिंग बाइक योजना

निचले तबके के लोगों को सस्ते दाम में साइकिल मिलने से परिवहन खर्च कम लगेगा।

ज्यादातर स्टूडेंट्स जो हॉस्टल व पीजी में रहते है, उन्हें साइकिल का फायदा मिलेगा।

शेयरिंग बाइक चलाने से सभी वर्ग के लोगों के सेहत में बेहतर प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

ऐसे उपयोग के लिए ले सकते हैं साइकिल

किसी भी व्यक्ति को शेयरिंग बाइक किराए पर लेना है। उसे मोर रायपुर मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। उसमें शेयरिंग बाइक की जानकारी होगी। नाम, पता समेत आईडी जमा करने के बाद आईडी नंबर मिलेगा। उसे नंबर को स्टैंड में दिखाने के बाद साइकिल किराए पर मिलेगा। इसके लिए आपको दो रुपए ही शुल्क चुकाने होंगे।

खबरें और भी हैं...