रायपुर | पुरानी बस्ती स्थित कॉलेज में समर स्पेशल वर्कशॉप रखी गई। स्टूडेंट्स ने वेस्ट आइटम से यूनीक और क्रिएटिव आइटम बनाए और एग्जिबिट किए। पार्टिसिपेंट्स ने न्यूजपेपर से फ्लाॅवर पॉट, मक्खन निकालने की मथनी, बांसुरी, बैग्स जैसे आइटम बनाए। बलदेव दास वैष्णव विनर रहे। वहीं, शुभिका ने वॉल हैंगिंग बनाकर सेकंड पोजिशन हासिल की। जजेस में डॉ. डॉली पांडेय और प्रो. आकांक्षा दुबे शामिल रहीं। इस मौके पर डाॅ. वीके अग्रवाल, प्रिंसिपल वायके राजपूत, प्रो. दीपिका अवधिया, श्वेता अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Training Camp