रायपुर| राजधानी के तैराक अनुष्का नाग और पार्थ टावरी ने स्टेट लेवल तैराकी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। छत्तीसगढ़ तैराकी संघ ओर से भिलाई में सब जूनियर गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में आयोजित टूर्नामेंट में अलग-अलग जिलों से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में 60 इवेंट के मुकाबले खेले हुए। ग्रुप-1 के 100 मीटर फ्री स्टाइल में पार्थ टावरी ने 19.53 मिनट में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा अनुष्का ने अंडर-14 गर्ल्स कैटेगरी में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उन्होंने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड अपने नाम किया। वहीं 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज जीता।
ओवरऑल चौथा स्थान: स्टेट लेवल तैराकी टूर्नामेंट में रायपुर के खिलाड़ियों ने अगल-अलग इवेंट में 40 मेडल जीते। रायपुर ने चार गोल्ड, सात सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ चौथे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को घोषित की जाएगी। राजधानी के दो खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है।