रायपुर। रोहित (53 रन, 31 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) की आक्रामक पारी के दम पर चैलेंजर्स ने रेनीगेड्स को मात देकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। कबीर नगर स्थित मैदान में खेले जा रहे पार्थ प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए चैलेंजर्स ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। सुमीत ने 34 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी रेनीगेड्स की टीम 8.4 ओवर में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यश चौहान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। हनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। रोहित को मैन ऑफ द मैच रहे। एक अन्य मुकाबले में टाइटंस ने वॉरियर्स को पांच विकेट से मात दी।