पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेस: राजधानी की चार सदस्यीय टीम घोषित, मुकाबले 1 जून से

चेस: राजधानी की चार सदस्यीय टीम घोषित, मुकाबले 1 जून से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से स्टेट लेवल टूर्नामेंट का आयोजन पिथौरा में कराया जा रहा है। जिसके लिए राजधानी की चार सदस्यीय गर्ल्स और ब्वॉयज टीम सोमवार को घोषित की गई। अंडर-11 कैटेगरी में 1 से 3 तक जून आयोजित टूर्नामेंट में छह राउंड में मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमे प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो जुलाई में चेन्नई में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में उतरेंगे। स्टेट लेवल टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 मई रखी गई है। चयनित खिलाड़ी: हररूप छाबड़ा, कविश अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल और देवांशी नथानी।

खबरें और भी हैं...