पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक जगह पर दो तालाब...एक में लबालब पानी और दूसरे में नजर आ रहीं चट्टानें

एक जगह पर दो तालाब...एक में लबालब पानी और दूसरे में नजर आ रहीं चट्टानें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | सफाई और गहरीकरण न होने से तालाब किस कदर प्रभावित हो सकते हैं। इसकी बानगी है मठपारा के ये दो चिराेंजी तालाब। एक में लबालब पानी भरा है। इसमें कमल के फूल खिले हुए है। वहीं दूसरे तालाब में चट्टानें निकल आईं। इसलिए निगम ने चेतावनी बोर्ड लगाया है कि यहां नहाना मना है।

इसमें जलकुंभी ही नजर आती है। इसके चारों तरफ कचरा पड़ा रहता है।

साफ सफाई नहीं होने से जलस्तर घटा

प्रदेश में भू जल स्तर लगातार गिर रहा है। पिछले पांच सालों में प्रदेश में औसत रूप से लगभग 1.2 मीटर पानी का स्तर नीचे गया है। विशेषज्ञों के अनुसार तालाबों की रिचार्ज केपेसिटी का कम होना भू जल स्तर गिरने की एक वजह है। सफाई नहीं होने के कारण तालाब की रिचार्ज केपेसिटी कम होती है।

2

खबरें और भी हैं...