पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तापमान गिरा पर दिनभर उमस से लोग रहे परेशान

तापमान गिरा पर दिनभर उमस से लोग रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानी में सोमवार को दिन का तापमान करीब दो डिग्री कम रहा। तेज गर्मी तो नहीं रही लेकिन नमी ज्यादा होने की वजह से उमस रही। शाम को तेज हवा भी चली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक-दो दिन राजधानी सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

राजधानी में सोमवार को दिन का तापमान 39.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 42 डिग्री के करीब था। हवा में नमी और बादल होने की वजह से तापमान नहीं बढ़ा, लेकिन नमी ज्यादा होने की वजह दिनभर उमस से बेचैनी रही। सुबह के समय आर्द्रता 49 फीसदी के आसपास थी।



यह शाम को लगभग 38 फीसदी रही। यानी सुबह से शाम तक नमी ज्यादा रही। उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 21 मिमी बारिश हो गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यह स्थिति अगले दो दिन बाद भी रहेगी। रायपुर में आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद या शाम को हल्के बादल छाने की संभावना है। दोपहर का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...