पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आकस्मिकता निधि के पदों के लिए परीक्षा 24 मई को, नीला पेन जरूरी

आकस्मिकता निधि के पदों के लिए परीक्षा 24 मई को, नीला पेन जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बिलासपुर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी (दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी) के पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 मई को सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए आवेदकों को अपने साथ नीला बाल पेन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उच्च न्यायालय की वेबसाइट cghighcourt.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

आवेदक अपना प्रवेश पत्र उच्च न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा के लिए अधिकृत प्रवेश पत्र होगा। किसी भी आवेदक को अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...