रायपुर | खसरा व रुबेला जैसी बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया का सहारा लेगा। सोमवार को एक होटल में आयोजित वर्कशॉप में कहा गया कि अगस्त में दोनों ही बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सभी वर्गों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाएगा। गांवों में मुनादी भी कराई जाएगी। ताकि लोग नौ माह से 15 साल के बच्चों को वैक्सीन लगवाने ले जाएं।
अधिकारियों ने बताया कि खसरा से हर साल देश में 50 हजार बच्चों की मौत होती है। यह संक्रामक रोग है। वैक्सीन लगवाकर इस बीमारी से बच्चों को बचाया जा सकता है।