पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रविवि में छात्र तीसरी बार भी करा सकेंगे कॉपियों की जांच

रविवि में छात्र तीसरी बार भी करा सकेंगे कॉपियों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो माह तक चली पं.रविशंकर शुक्ल विवि की वार्षिक परीक्षा खत्म हो गई है। अब विद्यार्थियों की नजर नतीजों पर है। इस बार विवि में छात्र दो बार नहीं बल्कि किसी विषय में तीसरी बार भी जांच करा सकेंगे। इस बार से ही अपीलीय बोर्ड का सिस्टम लागू किया जा रहा है।

अफसरों ने बताया कि री-रीवैल के बाद विद्यार्थी तीसरी बार जांच के लिए अपील करेंगे। जिसका शुल्क 1500 रुपए है। इसके अनुसार फिर से संबंधित विषय का मूल्यांकन होगा और फिर नतीजे जारी किए जाएंगे। रविवि की वार्षिक परीक्षा के नतीजों के बाद असंतुष्ट होने पर विद्यार्थियों को पिछली बार तक दो बार और मूल्यांकन की छूट थी। जैसे पहली बार में रीवैल और फिर दूसरी बार में रीटोटलिंग। अब इस कड़ी में एक नया सिस्टम और जुड़ गया है, वह है अपील है। इसके तहत विद्यार्थी सीधे आवेदन नहीं कर सकते। वे रीवैल व री-रीवैल से होकर ही यहां तक आ सकते हैं। तीसरी बार जांच के लिए छात्रों से अपील आने पर उसकी कापियों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय पैनल के माध्यम होगा। ग्रेजुएशन व पीजी दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी इसके तहत आवेदन करा सकेंगे। अफसरों का कहना है कि अपील को लेकर प्रारूप तैयार है। कुछ महीने पहले विश्वविद्यालय से इस पर मुहर लगी। वार्षिक परीक्षा के नतीजे आने के बाद, मूल्यांकन पर संदेह होने पर विद्यार्थी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।



गौरतलब है कि अपील की सुविधा मिलने से छात्रों को फायदा मिलेगा। क्योंकि री-रीवैल के बाद जब विवि ने विशेष प्रावधान के तहत तीसरी बार एक छात्र की कापियों को मूल्यांकन कराया तो इससे ही रीवैल फर्जीवाड़ा खुला था। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ और फिर विवि के मूल्यांकन को लेकर कई सवाल भी उठे।

वार्षिक परीक्षा के नतीजे इसी माह से :

रविवि की वार्षिक परीक्षा के तहत होमसाइंस के नतीजे सबसे पहले आए। यह रिजल्ट अप्रैल में ही जारी हुआ। इस कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या करीब 199 थी। वार्षिक परीक्षा 17 मई को खत्म हुई। अब सबकी नजर बड़ी परीक्षाओं पर है। रिजल्ट को लेकर विवि से तैयारियां चल रही है। बड़ी परीक्षाओं में बीकॉम अंतिम का रिजल्ट सबसे पहले आएगा। मई के आखिरी सप्ताह में इसके नतीजे घोषित होंगे। जबकि बीकॉम पार्ट 1 और 2 के नतीजे जून के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना है। पिछली बार बीकॉम के पूरे नतीजे विश्वविद्यालय से जुलाई तक में जारी हुए थे। बीए की परीक्षा 14 मई को खत्म हुई। बीए पार्ट-1,2 और 3 में विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा 72,924 है। इसके नतीजे जून के आखिरी सप्ताह से आएंगे। बीएससी में 24,659 विद्यार्थी हैं। ग्रेजुएशन की कक्षाओं में इसके नतीजे सबसे अंतिम में आएंगे।

खबरें और भी हैं...