पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी और निजी कॉलेजों के 65 हजार छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन

सरकारी और निजी कॉलेजों के 65 हजार छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लैपटॉप, टैब के साथ अब सरकारी व निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मिलेगा। जिले के 65,276 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। संचार क्रांति योजना के तहत बांटे जाने वाले फोन को लेकर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों से जानकारी मांगी है। उन्हें जिला शिक्षा विभाग के दफ्तर में फार्म जमा करना और साथ ही उसकी ऑनलाइन एंट्री भी करानी होगी।

फॉर्म 23 मई तक प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत प्रदेश में प्रथम चरण में करीब 37 लाख स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। जुलाई के आखिरी सप्ताह से यह बंटने शुरू होंगे। रायपुर जिले के सभी कॉलेज जैसे, तकनीकी या प्रोफेशनल कॉलेज, या फिर जहां सामान्य कोर्स बीए, बीकॉम समेत अन्य की पढ़ाई हो रही है। सभी संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत लाभान्वित होंगे। इसका प्रस्ताव पहले ही तैयार किया गया है। फोन के संबंध में जानकारी लेने, ऑनलाइन एंटी कराने समेत अन्य को लेकर रायपुर जिले का नोडल अधिकारी- जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय रायपुर को बनाया गया है। सभी कॉलेज इस योजना के तहत फार्म जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की संख्या व अधिकार पत्र के साथ 23 मई तक आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।



गौरतलब है कि कॉलेजों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शासन की ओर से हर साल लैपटॉप व टैब दिया जाता है। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से भी दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाना है। टॉप-10 की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को इस का फायदा मिलेगा। माशिमं से अगले महीने दो साल के टॉपरों का सम्मान होगा और उन्हें लैपटॉप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...