पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई वे बिल पर राज्यस्तरीय कार्यशाला चैंबर भवन में आज

ई-वे बिल पर राज्यस्तरीय कार्यशाला चैंबर भवन में आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की जीएसटी विंग की ओर से 22 मई को चैंबर भवन के सभाकक्ष में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सेल्स टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर कल्पना तिवारी, डिप्टी कमिश्नर सोनल मिश्रा, मुकेश त्यागी, महेंद्र धनेलिया, अस्सिटेंट कमिश्नर प्रभात सोनी और नरेंद्र पटेल जीएसटी से संबंधित जानकारी विस्तार से देंगे।

इस दौरान व्यापारियों के सभी सवालों के जवाब भी अफसर देंगे। चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा, संयुक्त अध्यक्ष विनय बजाज और जीएसटी संयोजक भरत बजाज ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली कार्यशाला में व्यापारी कागज पर लिखे सवाल भी अफसरों को दे सकते हैं। जीएसटी से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी कार्यशाला में हल की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल होकर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...