पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 75 लाख कैश और सोने की सिल्ली लेकर ट्रेन से उतरते ही पकड़ा गया कांग्रेस नेता

75 लाख कैश और सोने की सिल्ली लेकर ट्रेन से उतरते ही पकड़ा गया कांग्रेस नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रेलवे स्टेशन में सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे 75 लाख कैश और सात लाख की सोने की सिल्ली के साथ ओडिशा का कांग्रेस नेता पकड़ा गया। बैग में पैसे लेकर वह समता कालोनी के एक कारोबारी को पहुंचाने आया था। आरपीएफ की खुफिया विंग ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी और उसमें से नोटो का बंडल निकला। हवाला के पैसों का शक होने के बाद आयकर विभाग को खबर दी गई। पैसे जब्त करने के बाद आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के घर और संस्थान की जांच शुरू कर दी है। देर रात तक जांच की कार्रवाई चल रही थी।

कांटाभाजी ओडिशा का देवानंद बेहरा सुबह पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचा। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर उसके उतरते ही एसअाई केपीएस गुर्जर को शंका हुई। उन्होंने देवानंद को रोककर पूछताछ की। बैग के बारे में जानकारी मांगी। देवानंद ने टालने की कोशिश की। इससे शक गहरा गया। उन्होंने बैग खोलकर दिखाने को कहा। उसी के बाद पता चला उसमें इतनी बड़ी रकम है। पैसों की सच्चाई सामने आते ही देवानंद को सीधे थाने लाया गया। वहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि पैसे समता कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी हरिकिशन अग्रवाल के हैं। वह उन्हीं को पूरी रकम देने आया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कोरियर के तौर पर काम करता है और लोगों का सामान रायपुर से काटाभांजी तक लाना-ले जाना करता है। रकम की जानकारी तो उसे थी, लेकिन सोने की सिल्ली की के बारे में वह नहीं जानता था। स्टेशन में इतनी बड़ी रकम के पकड़ाने से हड़कंप मच गया। हरिकिशन अग्रवाल को सीआईबी उसी समय बुलवाया और पूछताछ की। उसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर अफसरों ने स्अेशन पहुंचकर पूरा ब्योरा लिया फिर व्यापारी के आवास सहित अन्य ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। प्रेस कांफ्रेंस में घटना के बारे में बताते हुए रायपुर मंडल आयुक्त अनुराग मीना ने बताया कि गुप्तचर शाखा लगातार वाल्टेयर लाइन में उड़ीसा जाने वाली ट्रेनों से आने-जाने वाले संदिग्ध यात्रियों पर नजर रख रही थी।

इसी सतर्कता के परिणाम स्वरूप 74 लाख 98 हजार सात सौ रुपए नगद और करीब सात लाख रुपए कीमत की साेने की सिल्ली के साथ यात्री पकड़ा गया। टीम के सदस्यों को आयुक्त ने इस काम के लिए पुरस्कृत करने की भी बात कही।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

बड़ी रकम लेकर आता है देवानंद

इंस्पेक्टर बीके चौधरी की पूछताछ में आरोपी देवानंद ने बताया कि काटाभांजी में हरिकिशन अग्रवाल के पिता पुनमचंद्र अग्रवाल की बर्फ व आइसक्रीम बनाने की फैक्ट्री सहित कई अन्य बिजनेस है। उनके द्वारा दी गई रकम को वह अक्सर रायपुर लेकर आता है और हरिकिशन अग्रवाल को देता है। चौकानें वाली बात यह भी है कि देवानंद बेहरा काटाभांजी के वार्ड नंबर-10 में कांग्रेस का पार्षद भी है।

उसने बताया कि वह इसके अलावा कई अन्य लोगों के सामान को भी पहुंचाने का काम बतौर कोरियर के तौर पर करता है।

खबरें और भी हैं...