पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसपोर्टर का एटीएम कार्ड चोरी करके मुंशी ने निकाले पैसे, फंसा

ट्रांसपोर्टर का एटीएम कार्ड चोरी करके मुंशी ने निकाले पैसे, फंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्टर का एटीएम कार्ड चोरी करके पांच बार में 50 हजार निकलने वाले मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांसपोर्टर के एटीएम के पासवर्ड की जानकारी थी। वह रोजाना दस-दस हजार निकालता था।

ट्रांसपोर्टर के मोबाइल पर रोज मैसेज आ रहे थे। उन्होंने कार्ड को ढूंढना शुरू किया। जब कार्ड नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत की। आरोपी से पैसे जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रांवाभाठा के नारायण सिंह का जतिंदर एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट है। उनके यहां तरुण ठाकुर और दशरथ निषाद काम करते है। तरुण मुंशी का काम देखता है। दोनों कर्मचारियों को ट्रांसपोर्टर के एटीएम का पासवर्ड पता है। दोनों ही कंपनी के लिए पैसा जमा करने और निकालने का काम करते हैं। 13 मई से ट्रांसपोर्टर के खाते से पैसा निकालना शुरू हुआ। मैसेज देखकर ट्रांसपोर्टर ने मुंशी को बुलाया और पूछा कि खाते से पैसे किसने निकाले है। मुंशी ने जानकारी नहीं होने की बात कहीं। घटना के समय दशरथ छुट्टी पर था।

उन्होंने कार्ड को ढूंढवाया, लेकिन नहीं मिला। तब पुलिस में शिकायत की। संदेह के आधार पर तरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने एटीएम से भी फुटेज निकाल लिया है। आरोपी के घर से पैसे भी जब्त कर लिए गए है। पुलिस के अनुसार आरोपी कर्ज में डूबा हुआ है। उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए उसने कार्ड चोरी किया था।

खबरें और भी हैं...