- Hindi News
- National
- नरैया तालाब को खूबसूरत बनाने का काम दो साल अटका रहा, अब शुरू हुआ तट बांधने का काम
नरैया तालाब को खूबसूरत बनाने का काम दो साल अटका रहा, अब शुरू हुआ तट बांधने का काम
रायपुर | कालीबाड़ी से टिकरापारा जाने वाले बेहद व्यस्त मार्ग के से लगे नरैया तालाब को खूबसूरत बनाने के दो साल से अटके प्रोजेक्ट पर अब फिर काम शुरू हुआ है। 2015 में सीएसआर से शुरू हुआ काम तालाब की गहराई कुछ बढ़ाने के बाद एक साल में ही बंद हो गया था। जबकि इसे टिकरापारा के दूसरे एक और तालाब से जोड़ने के साथ पाथ-वे और गार्डन बनाने का प्रोजेक्ट था, जिस पर 3 करोड़ रुपए लगाए जाने वाले थे।
अब तट बांधेंगे, बाकी काम बाद में : जिला और निगम प्रशासन ने मिलकर एक बार फिर नरैया तालाब के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया है। इसके पहले चरण में तालाब के चारों ओर कटोरातालाब की तर्ज पर बड़े पत्थरों की बाउंड्री बनाई जा रही है। इससे तालाब का पानी संरक्षित होने के साथ ही बारिश का पानी तालाब में आसानी से रुक सकेगा। तालाब के चारों ओर पैदल चलने वालों के लिए पाथ वे के साथ ही गार्डन भी बनाया जाएगा।