पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक कॉलेज में पकड़े गए सात नकलची, 65 पन्ने की गाइड

एक कॉलेज में पकड़े गए सात नकलची, 65 पन्ने की गाइड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में नकल रोने वाले उड़नदस्तों ने सोमवार को राजधानी और आसपास परीक्षा केंद्रों की जांच कर 10 नकलची पकड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 मामले भटगांव के एक ही कालेज में मिले, वह भी बीए-प्रथम वर्ष में इकोनॉमिक्स के पर्चे में। जांच में दो छात्रों के पास से 65 पेज की गाइड जब्त की गई। चार छात्रों तथा एक छात्रा से सॉल्व्ड गैस पेपर और हाथ से लिखी हुई चिट भी जब्त की गई। इसके मुकाबले बीकॉम द्वितीय वर्ष और बीएससी अंतिम में नकल के इक्का-दुक्का केस पकड़े गए।

दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा पीजी की परीक्षा शुरू हुई। उड़नदस्ते की टीम दूसरी पाली यानी 3 से शाम 6 बजे की परीक्षा का निरीक्षण करने शासकीय कॉलेज भटगांव पहुंची। कॉलेज में अव्यवस्था की स्थिति थी। जब टीम ने एक विद्यार्थी को पकड़ा तो उसके पास 64 पेज की गाइड मिली। फिर दूसरे के पास भी इतने पेज की गाइड मिली। देखते ही देखते सात विद्यार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। इसी तरह बीकॉम द्वितीय भी इकोनॉमिक्स के पेपर में एक छात्रा को चिट करते हुए पकड़ा गया। यह प्रकरण रविवि अध्ययनशाला के डागा कॉलेज सेंटर में बना। शेष दो प्रकरण बीएससी अंतिम के केमिस्ट्री के पेपर में बना। गौरतलब है कि रविवि की परीक्षाओं में नकल के लगातार मामले बन रहे हैं।



मंगलवार को बीएससी द्वितीय के तहत केमिस्ट्री का पेपर होगा। बीए अंतिम के परीक्षार्थी अब इकोनॉमिक्स का पेपर देंगे। जबकि बीकॉम की परीक्षा 19 अप्रैल को होगी। इसके तहत भाग-1, 2 और 3 में कंप्यूटर एप्लीकेशन का पर्चा होगा।

खबरें और भी हैं...