पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीआरपी हेल्पलाइन नं. 1512 पर एक ही निजी कंपनी का लग रहा फोन, दूसरे कॉल्स दिल्ली लग रहे, दूरसंचार विभाग ने सभी नेटवर्क कंपनियों को लिखा पत्र

जीआरपी हेल्पलाइन नं. 1512 पर एक ही निजी कंपनी का लग रहा फोन, दूसरे कॉल्स दिल्ली लग रहे, दूरसंचार विभाग ने सभी नेटवर्क कंपनियों को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 3 अप्रैल 2018 के अंक में छग में जीआरपी हेल्पलाइन नं. 1512 पर मांगी सहायता, ऑपरेटर बाेले- दिल्ली रेलवे पुलिस में आपका स्वागत है। शीर्षक के साथ खबर के साथ प्रकाशन किया था। जिसमें टीम ने जीआरपी और दूरसंचार विभाग द्वारा की जा रही अनदेखी को उजागर भी किया था। खबर के प्रकाशित होते ही, जिम्मेदार टेक्निकल फॉल्ट का पता लगा लिया है। जिसके चलते कुछ कंपनियों के कॉल्स ही संबंधित राज्य की हेल्पलाइन 1512 पर लग रहे हैं, जबकि शेष के दिल्ली या अन्य राज्यों के लिए कॉल ट्रांसफर हो रही हैं। इस समस्या का निराकरण करने के लिए दूरसंचार विभाग की टीम सुधार कार्य में जुट गई है, जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।

DB Star

follow-up

एक सप्ताह में हो जाएगा समाधान

 1512 हेल्पलाइन में गड़बड़ी आ रही है। ऐसी शिकायत जीआरपी विभाग ने कुछ ही दिन पहले सूचना दी है। इसके अलावा और कभी भी जानकारी नहीं दी गई थी। शिकायत मिलते ही फोन की लाइन पर काम करना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर संबंधित राज्य में कॉल्स लगना लगेंगी। सभी कंपनी के प्रोवाइडरों को भी पत्र लिखा है। राजीव गौतम, सहायक महानिरीक्षक, दूरसंचार विभाग

खबरें और भी हैं...