पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक से दबकर बेटी की मौत, घायल माता पिता ने मौके पर दान कर दीं आंखें

ट्रक से दबकर बेटी की मौत, घायल माता-पिता ने मौके पर दान कर दीं आंखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धमतरी. सिहावा रोड पर कोलियारी चौक के पास मंगलवार को हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बच्ची के पिता मोहन और मां सीमा ध्रुव को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर चक्काजाम कर दिया। जाम करीब ढाई घंटे चला जिसके कारण सिहावा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बेटी को खोने के गम के बीच घायल पिता ने मिसाल पेश करते हुए वास्तिका ध्रुव की दोनों आंखें दान करने का फैसला लिया। उनका कहना है कि बेटी भले ही न रही पर उसकी आंखें हमेशा दुनिया देखती रहें, इसलिए हमने परिवार की सहमति से यह फैसला लिया है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस खालसा ने आंखें सुरक्षित निकाल रायपुर मेकाहारा भिजवा दी।



शेष|पेज 6





इस बीच प्रदर्शनकारियों ने हाइवा सहित अन्य भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित करने का आश्वासन और 25 हजार रुपए की सहायता राशि मिलने के बाद जाम हटाया। पुलिस के अनुसार वास्तिका सप्ताहभर पहले अपने नानी के घर बठेनापारा आई थी। सुबह करीब 8.30 बजे वह माता-पिता के साथ साइकिल से गांव भोयना जा रही थी, तभी कोलियारी चौक के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने साइकिल को ठोकर मार दी। इससे वास्तिका के माता-पिता दूर जा गिरे लेकिन बेटी रोड पर गिरी और हाइवा की चपेट में आ गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। विधायक गुरुमुख सिंह होरा को जैसे ही इस घटना का पता चला, वे भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से मिले और रोड चौड़ीकरण व भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग को लेकर चक्काजाम करने वालों में शामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीशू चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेसी भी पहुंचे चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों का साथ देने लगे।

वास्तिका ध्रुव

खबरें और भी हैं...