- Hindi News
- National
- ट्रैफिक सुधारने सिटी बस स्टॉप के सामने बने बॉक्स, उनमें ही खड़ी करनी होंगी, नहीं तो जुर्माना
ट्रैफिक सुधारने सिटी बस स्टॉप के सामने बने बॉक्स, उनमें ही खड़ी करनी होंगी, नहीं तो जुर्माना
सुविधाजनक.. जयस्तंभ चौक के पास बने बस स्टॉप के सामने इस तरह से बस बॉक्स बनाए गए हैं, इससे अब लोगों को भी चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में ऐसे 65 सिटी बस स्टॉपेज के सामने बस बॉक्स बनाए जाएंगे। उस निश्चित जगह पर ही बसें खड़ी होंगी। इससे जहां लोगों को सुविधाएं बढ़ेगी तो दूसरी ओर बस के सड़क पर खड़े होने से प्रभावित होने वाला ट्रैफिक भी सुधरेगा। पिछले दो दिनों के दौरान निगम ने जीई रोड के अधिकतर बस स्टॉपेज पाइंट पर बॉक्स बनाया है। जयस्तंभ चौक, राजकुमार कॉलेज, एनआईटी, जीई रोड और जेल रोड के सामने सिटी बस स्टॉपेज में बॉक्स बनाए गए हैं। अब इस जगह पर ही बॉक्स के अंदर सिटी बस खड़ी हो रही है। इसे लेकर निगम अफसरों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर नजर रखी जा रही है। सभी सिटी बसों चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बॉक्स के अंदर ही सड़क किनारे वाहन खड़ी करेंगे। ऐसा न करने और शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी।
इस तरह से बॉक्स के अंदर बस खड़ी हो रही है।