अश्वनी नगर में विकास कार्यों का आगाज
रायपुर | कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड के अश्वनी नगर और लाखे नगर में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। यहां 45 लाख रुपए के सामुदायिक भवन और 1 करोड़ की राशि से बनने वाले सीसी रोड, नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने जिम और दूसरी सुविधाओं के लिए पांच-पांच लाख रुपए की अनुदान राशि को मंजूरी भी दी।