पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठक्कर बापा वार्ड में डामरीकरण, गीतांजलि नगर में बनेगा गार्डन

ठक्कर बापा वार्ड में डामरीकरण, गीतांजलि नगर में बनेगा गार्डन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने मंगलवार को राजधानी में ठक्कर बापा वार्ड में चार करोड़ 76 लाख रुपए से बनने वाले चतुर्दिक सड़क निर्माण की शुरूआत की। इनमें वार्ड के साहू पारा, सतनामी पारा, प्रेमनगर, गुलाब नगर, मुरा भट्ठी पारा, दीक्षा नगर, गीतांजलि नगर और तुलसी नगर आदि मोहल्लों में ट्रैफिक आसान हो जाएगा। साढ़े 12 किमी सड़क का क्रांकीटीकरण तथा डामरीकरण होगा। उन्होंने गीतांजलि नगर में गार्डन बनाने की घोषणा भी की। मूणत ने कहा कि राजधानी को एक सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है।



यहां हर-एक पारे-मोहल्ले के विकास के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई के इंतजाम किए जा रहे हैं। वार्ड में पेयजल की कोई समस्या न हो, इसके लिए चार करोड़ रुपए पाइप लाइन विस्तार के लिए दिए हैं। वीर शिवाजी वार्ड और ठक्कर बापा वार्ड में सुगम पेयजल व्यवस्था के लिए 42 करोड़ रूपए मंजूर हुए हैं। नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा और पार्षद अन्नू साहू ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...