पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी के ट्रक खरीदने वाले दो गिरफ्तार

चोरी के ट्रक खरीदने वाले दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | चोरी के ट्रक खरीदने वाले टाटीबंध के दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सस्ते में ट्रक खरीदा था। ट्रक नागपुर का है, जो पिछले महीने चोरी हुआ था। पुलिस के मुताबिक टाटीबंध के सुखविंदर सिंह और इंदरजीत सिंह ट्रक चलाते है। सप्ताहभर पहले उन्होंने जाधव सिंह से ट्रक खरीदा था। जाधव ट्रक लेकर रायपुर आया था। उसने कहा कि उसे पैसे की जरूरत है। इसलिए वह गाड़ी बेच रहा है। वह ट्रक बेचकर चला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जाधव की तलाश की जा रही है। नागपुर पुलिस को सूचना दी गई है।

खबरें और भी हैं...