पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली संबंधी कामों के लिए जाना पड़ेगा 20 से 30 किमी दूर

बिजली संबंधी कामों के लिए जाना पड़ेगा 20 से 30 किमी दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने बिजली कंपनी के जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियरों के कामों में बदलाव किया है। इसके तहत बिजली के नए कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार, नाम परिवर्तन इत्यादि के काम जूनियर इंजीनियर के स्तर पर हो जाता था। पावर कंपनी ने अब ये सभी काम असिस्टेंट इंजीनियरों को दे दिया है। इससे लोगों को अपनी छोटी-मोती शिकायतों के लिए जेई कार्यालय ना जाकर 20-30 किलोमीटर दूर उपसंभाग कार्यालय जाना पड़ेगा, जहां एई बैठते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने नार्म्स रिव्यू कमेटी के ग्रामीण उपसंभाग व वितरण केंद्रों में पदस्थ सहायक अभियंता व जूनियर इंजीनियरों के कर्तव्य व जवाबदारी आदेश को वापस लेने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष एसके महादुले ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों को सुपरवाइजरी कैडर में रखा गया है। इसके अनुसार तकनीकी अर्हता पर प्रशासनिक व तकनीकी शक्तियां दी गई है। नए आदेश से इन शक्तियों को खत्म किया जा रहा है। इसी तरह आपरेशन और मेंटनेंस तथा एसटीएम डिविजन भी खत्म करने का अव्यवहारिक आदेश दिया गया है। संघ इस आदेश को वापस लेने की मांग करता है। आदेश वापस नहीं लिया गया तो स्थिति नियंत्रण में नहीं रहेगी और वितरण व्यवस्था पर वितरीत असर पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...