विकास कार्यों की आज रिपोर्ट लेंगे विधायक
रायपुर | रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी बुधवार को दोपहर 12 बजे जोन नं 2 के कार्यालय में उसके वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सुंदरानी ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह हैं की सभी वार्डों में जो विकास के लिए राशि दी जा रही है, उस राशि से विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा रहा है या नहीं मालूम हो सके। जो काम शुरू हो चुके हैं वह पूरे हुए हैं या नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे जोन क्र. 3 के कार्यालय में भी विकास कार्य की समीक्षा बैठक होगी।