बाबा रोटी पूजा का आयोजन 22 को
रायपुर | डूमरतराई में बाबा रोटी पूजा का आयोजन 22 मई को किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी ग्रामवासी जात-पात से परे हटकर तालाब किनारे भजन-कीर्तन का आयोजन करेंगे। कंडे की आग पर रोटी सेंककर बाबा को प्रसाद चढ़ाया जाएगा। समाजसेवी अजय साहू ने बताया कि लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व गांव में फैली महामारी से एक संत ने रक्षा की थी, जिनकी याद में आज भी ग्रामीण एकजुट होकर बाबा रोटी का आयोजन करते हैं। बाबा का नाम धनुषा बाबा था। डूमरतराई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में पूर्व विधायक नंद कुमार साहू से मुलाकात कर उन्हें बाबा रोटी पूजा के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मोहन साहू, संतु साहू, लखन धीवर, तिहारू यादव, भागवत सोनवानी, ओमप्रकाश साहू, कुमार साहू, राजू यादव, राम कुमार आदि मौजूद थे।