- Hindi News
- National
- वोरा को पत्रकारों ने किया याद, कहा सहज, सरल था व्यक्तित्व, दी श्रद्धांजलि
वोरा को पत्रकारों ने किया याद, कहा- सहज, सरल था व्यक्तित्व, दी श्रद्धांजलि
रायपुर | प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार और अमृतसंदेश के प्रधान संपादक गोविंदलाल गोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को प्रेस क्लब में दोपहर 12 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां वोरा के पत्रकारिता में उनके योगदान को याद किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्रा ने कहा कि वोरा जी सरल सहज व कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने नवभारत को पत्रकारिता के बाइबिल के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इक़बाल ने कहा कि वोरा जी शत्रु से शत्रुता की जगह मित्रता कर लेने वाले मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके सानिध्य में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा, पन्नालाल गौतम, आसिफ़ इक़बाल, आशुतोष मिश्रा, संजीव वर्मा, ब्रजेश चौबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष के.के. शर्मा और प्रेस क्लब के पदाधिकारी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
सांत्वना देने पहुंचे सीएम: मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्व. वोरा के निवास पहुंचे। उन्होंने वोरा के बड़े भाई मोतीलाल वोरा और उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक-संवेदना प्रकट की।