पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोतीबाग वाले बाबा के उर्स में आज होगी कुल की फातिया

मोतीबाग वाले बाबा के उर्स में आज होगी कुल की फातिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | हजरत सैय्यद हनीफ शाह मोती बाग वाले बाबा का उर्स पाक 13 से 16 मई तक मनाया जा रहा है। पहले दिन परचम कुशाई की रस्म अदायगी के साथ आम लंगर का आयोजन किया गया। उर्स कमेटी के सदर मोहम्मद सिद्धिकी कुरैशी, खादिमे आस्ताना हाजी शेख मजीद अशरफी, सचिव बबलू रजा, सामाजिक कार्यकर्ता शेख शकील, शेख युसुफ, नजीर खान, राहिल रउफी आदि इस दौरान मौजूद रहे। 14 मई को रामपुर यूपी से मशहूर कव्वाल शाहिद निजामी का कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम को जायरिनों के लिए आम लंगर रखा गया। 15 मई को भी कई कार्यक्रम हुए। 16 मई को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिया होगी। इसके बाद हज यात्रियों का इस्तेकबालिया कार्यक्रम रखा गया है।

खबरें और भी हैं...