भनपुरी में आज से शुरू होगा भागवत महापुराण
रायपुर | भनपुरी के विजय चौक स्थित कांशीराम शर्मा स्कूल के सामने सार्वजनिक भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध भागवतकार देवकीनंदन ठाकुर के शिष्य लोकेश कृष्ण दुबे महाराज यहां भागवत कथा सुनाएंगे। बुधवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। पहले दिन भागवत महात्म, गोकर्ण की कथा होगी। 17 मई को भगवान के अवतार का वर्णन, 18 मई को ध्रुव चरित्र होगा।